बीजेपी की मंडल कमेटियां दो दिवस में बनानें के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंडलों के गठन के लिए दो दिवस का समय मंडल अध्यक्षों को दिया गया है| जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं पर्यवेक्षक क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी नें जनपद पंहुच मंडल कमेटियों के गठन पर मंथन किया|

विगत कुछ महापूर्व संगठन पर अभियान के अंतर्गत जनपद में मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई थी, उन घोषित सभी मंडलों में मंडल कमेटी बनाने के लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी को प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है| पर्यवेक्षक सुनील तिवारी ने जनपद पहुंचकर सभी घोषित मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की व उनको दो दिन के अंदर कमेटी बनाने की निर्देश दिए। संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे व जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की मौजूदगी में मंडल कमेटियों को बनाने का कार्य प्रारम्भ हो गया|

पर्यवेक्षक में सुनील तिवारी ने बताया प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनपद के सभी घोषित मंडलों में कमेटी बनवाने के निर्देश मिले हैं, जनपद में 15 मंडल अध्यक्षों का घोषणा हो चुकी है तीन मंडल अभी घोषित नहीं हुए हैं, इन 15 मंडलों में सभी घोषित मंडल अध्यक्षों को दो दिन के अंदर कमेटी को गठन करने का निर्देश दिया गया है| कुछ मंडलों में कमेटियों का गठन हो चुका है, मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है, कमेटी बनाते समय सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग का समायोजन होगा। नवनिर्वाचित कमेटी में बनने वाले पदाधिकारी सक्रिय सदस्य आवश्यक हैं, लेकिन महिला एवं अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारी अगर सक्रिय सदस्य नहीं है लेकिन पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा है तो ऐसे कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया जा सकता है। मंडल में कमेटी बनाने के दौरान कोई भी कार्यकर्ता कमेटी के किसी भी सदस्य पर आपत्ति जताता है तो यह बात प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराई जाएगी तब तक कमेटी को रोक दिया जाएगा। ऐसी समस्या होने पर पार्टी तत्काल निर्णय लेगी उसके बाद कमेटी को बनाया जाएगा। शेष हुए तीन मंडलों को जल्द से जल्द घोषित किया जाएगा।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव को देखते हुये नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने मंडलों में ऐसे पदाधिकारी का चयन करें जो पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हो। ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारी सक्रिय सदस्य होने आवश्यक है। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया सभी घोषित 15 मंडलों में दो दिन के अंदर प्रांतीय नेतृत्व की मोहर बाद कमेटीया घोषित हो जाएंगी। सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे।