बिना हेलमेट पेट्रोल लेते 25 वाहनों के चालान, 95 हजार जुर्माना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे कुल 25 दो पहिया वाहनों का बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुआ चालान किया गया|
पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा शिकायतें की जा रही थी, कि वाहन चालक बिना हेलमेट के भी पेट्रोल देने की जिद करते हैं तथा कई बार झगड़ा करने पर अमादा हो जाते है| जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, एआरटीओ बिजेंद्र नाथ चौधरी नें संयुक्त रूप से नेकपुर कलां स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तथा कुमार फिलिंग स्टेशन फतेहगढ़ पर 25 दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने पर चालान किया गया व 95,000 का जुर्माना लगाया गया। जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखें तथा जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आते हैं उनके फोटोग्राफ परिवहन विभाग को प्रेषित कर दिये जाए ताकि उनके चालान किए जा सके।