फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सुबह परिवहन विभाग व खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बिना रॉयल्टी व ओवरलोड चल रहे 7 ट्रक सीज कर उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया|
जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत व थाना मऊदरवाजा पुलिस की टीम द्वारा बघार पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में तीन ट्रक ऐसे पाए गए जिनकी खनन विभाग की रॉयल्टी जमा नहीं थी तथा इनमें से 02 ट्रक ओवरलोड थे। इन तीनों ट्रकों को मेडिकल कालेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया व खनन विभाग द्वारा रुपए 96600 रुपये तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 97000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। दो अन्य ओवरलोड ट्रकों को बघार से पकड़कर सीज किया गया तथा उन पर 69000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में खनन विभाग द्वारा रुपये 96600 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 1,66,000 का जुर्माना वसूल किया गया है।
बिना रॉयल्टी व ओवरलोड चल रहे 7 ट्रक सीज



