बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत हो गयी| जानकारी होनें पर साथियों में हड़कंप मच गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadपड़ोसी जनपद हरदोई के टड़ियावां बहोरवा निवासी 25 वर्षीय फहीम मेला में दुकान लगाता था | बीती रात वह अपने विस्तर के निकट टेबल फैन लगाकर सो गया| जब रविवार सुबह वह नही उठा तो उसके साथ देखने गये, फहीम विस्तर पर ही मृत पड़ा था| उसके हाथ पर पंखे का तार चिपका था | सूचना मिलने पर रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक की माँ रबिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|