बिजली आउटसोर्स कर्मियों को कार्य से न हटाएं

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आउटसोर्स कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का विरोध 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर नौकरी से हटाए जाने के निर्णय के खिलाफ है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय भोलेपुर पर संगठन के अध्यक्ष रामकिशन व महामंत्री विष्णु सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया| कर्मचारियों ने कहा कि इस निर्णय से अल्पवेतन भोगी कर्मचारी समय से पहले बेरोजगार हो जाएंगे। उनका कहना है कि 55 वर्ष में कार्य से हटाने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। साथ ही भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय से मिलने वाला पेंशन लाभ भी नहीं मिल पाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता को सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया| इस दौरान सचिन शर्मा, आर्यन सिंह,नावेद, अर्जुन सिंह, अभय कुमार, अखिलेश शर्मा, प्रबल मिश्रा, रोहित कटियार, देवेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, अनुज गौतम, अभिषेक गौतम रहे|