फर्रुखाबाद: सिकत्तर बाग़ स्थित आध्यात्मिक केंद्र पर मौजूद नावालिग़ लड़कियों से उनके सगे संबंधियों से न मिलने के सम्बन्ध में सोमवार को बाल कल्याण समिति ने नोटिस भेजा|
मीडिया में आ रही ख़बरों पर बाल कल्याण समिति ने स्वयं संज्ञान में लेकर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कथित संस्थापक को आदेशित करते हुए तत्काल समस्त नावालिग़ लड़कियों की सूची, नाम, पिता का नाम, ग्राम, जनपद प्रदेश एवं सम्पर्क सूत्रों का विवरण लड़की की फोटो सहित एवं संस्था को चलाये जाने का विवरण प्रमाण पत्र एवं किस क़ानून की किस धारा के तहत नावालिग़ लड़कियों को अभिरक्षा में रख रहे हैं| इसका भी प्रमाण प्रस्तुत करने के आदेश जारी किये|
सोमवार को हुई बाल कल्याण समिति की बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लेते हुए आश्रम को यह उपरोक्त आदेश जारी करते हुए बाल कल्याण समिति को न्यायपीठ फर्रुखाबाद के कार्यालय में मंगलवार को २ बजे तक प्रस्त्तुत करना है| अन्यथा उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई को अमल में लाई जायेगी|
समिति के अध्शक्ष एमएच सिद्दीकी ने बताया कि समिति के पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा नामित हैं। यदि जिला प्रशासन समिति के साथ सहयोग नहीं करता है तो वह सीधे जनपद न्यायधीश के माध्यम से उच्च न्यायालय को सूचित कर देंगे।


