बालिका से पड़ोसी नें की अश्लीलता

फर्रुखाबाद: बीती रात पड़ोसी ने बालिका को रुपयों का लालच देकर अपने घर में बुलाया और उसके साथ अश्लीलता की| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मामले को दबाने में जुटी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढिया कालोनी निवासी बालिका के पिता नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी6 वर्षीय पुत्री को बुलाया और उसे रूपये का लालच देकर अपने घर के भीतर ले गया| भीतर उसके साथ अश्लीलता की| जब पड़ोस की महिलाओं ने उसे देखा तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया|
जिस पर आरोपी कमरे का ताला बंद कर फरार हो गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| लेकिन पुलिस मामले को बचाने में जुटी है|  प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने जेएनआई को बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नही है| उन्हें अभी तहरीर मिली नही है|+ तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|