बालिका की उपचार के दौरान मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) झोलाछाप के इलाज से बालिका की हालत खराब होनें पर उसे सीएचसी में भर्ती किया गया | जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| परिजन लोहिया अस्पताल से भी निजी अपरिजन उसे अस्पताल लेकर गये तो उसे मृत घोषित कर दिया|
जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर मैलानी उत्तर निवासी रामजीत अपनी पत्नी नीरज व 7 वर्षीय शामली के साथ शमसाबाद के ढाईघाट मेला देखनें आये थे| बीते दिन अचानक शामली की हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय झोलाछाप को दिखाया| रामजीत नें बताया कि उसकी दवा खाने से बेटी की हालत बिगड़ी तो उसे झोलाछाप ने सीएचसी शमसाबाद भेजा| जहाँ से उसे हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया | लोहिया अस्पताल में शामली को भर्ती किया गया| जहाँ से परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पंहुचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया| परिजनों नें झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया|