लखनऊ:विगत दिन हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है|सोमवार सुबह धूप निकली फिर बादल घिर आए और ठंडी हवा चलने के साथ बारिश हुई जिससे आम जनमानस ने राहत की साँस ली|दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही| इस सीजन में नौतपा के पहले ही दिन आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले भी कई दिनों तक आंधी और बारिश के कारण तापमान स्थिर रहा है।आने वाले दिनों में भी यही स्थिति रहने की उम्मीद है। 


मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। 28 को बादलो के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है|29 व 31 मई को आंशिक बादल रहेंगे। 30 मई को हल्की वर्षा और एक जून को वर्षा या तूफान आ सकता है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा,जिससे गर्मी से राहत का पूर्वानुमान है|
बारिश से तापमान में आई गिरावट,एक जून को वर्षा या तूफान की आशंका

