बार‍िश से ठंड में हुआ इजाफा,अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

लखनऊ:प्रदेश में विगत दिन से हुई बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है|मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है|प्रदेश में चक्रवात मोंथा का भी असर दिखने की संभावना है जिससे पूर्वी यूपी में तापमान कम हो सकता है। बारिश से फसलों को नुकसान होने की भी सम्भावना है,पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने अवदाब के प्रभाव से पूर्वी यूपी में पूरे दिन बादल घिरे रहेगे पूरे दिन सूर्य न निकलने के कारण दिन का अधिकतम तापमान ढाई से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकेगी|चल रही ठंडी हवा ने सिहरन पैदा कर दी है ।प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हल्की वर्षा के पूर्वानुमान हैं। अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है|