फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाढ़ के पानी में युवक पैर फिसलनें से डूब गया| उसको कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया| जहाँ से उसे सीएचसी लाया गया, सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अमैयपुर की सड़क व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी है। 22 वर्षीय अजय राजपूत पुत्र विजेंद्र निवासी अमैयापुर पश्चिमी उस पुलिया के पास से निकल रहा था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया| सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी संजय सिंह मौके पर पंहुचे | ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाला गया और सीएचसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की माँ बृजरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूत्रों की माने तो मृतक अपने साथियों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे थे, उसी दौरान अजय डूब गया| उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मौत की जांच की जायेगी। नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। 

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत



