कटान में 29 पक्के मकान, 11 झोपड़ी बाढ़ में वहीं , गंगा खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा लगातार खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर वह रहीं है| जबकि रामगंगा खतरे के निशान से नीचे की तरह रुख कर गयीं हैं| बाढ के कटान से हजारों परिवारों को नुकसान हुआ है| कटान लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों के माथे पर बल है| ग्रामीणों नें सरकार से बाढ़ रोंकने के लिए बाँध बनाये जानें की मांग की है|
दरअसल मंगलवार को शाम 4 बजे सिचाई विभाग के गंगा का जलस्तर 137.35 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा का जलस्तर 135.70 मीटर दर्ज किया गया| गंगा में 143514 क्यूसेक नरौरा बाँध से छोड़ा गया| बाढ़ नें कटान शुरू कर दिया है| तीनो तहसीलों कायमगंज, अमृतपुर व सदर में कुल 29 मक्के मकान बाढ़ के कटान में गंगा में समा गये, वहीं बाढ़ में ही 11 झोपड़ी भी कटान में चली गयीं| सरकारी आंकड़ो के अनुसार अभी तक बाढ़ पीड़ितों को 37715 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है| राजेपुर में बदायूं मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने से रास्ता बंद है| राजेपुर तिराहे पर भी बाढ़ का पानी वह रहा है|