बाइक सवार को टैक्सी ने ठोका, पति पत्नी सहित तीन घायल

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसमान नगला निवासी धर्मबीर राजपूत पुत्र राधेश्याम राजपूत अपनी पत्नी बबिता, भतीजे राजीव के साथ बाइक पर बस स्टेशन जा रहा था। तभी अज्ञात टैक्सी की टक्कर से तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये।

धर्मबीर ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। कई दिनों पूर्व दिल्ली से घर आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद अपनी पत्नी बबिता को लेकर बस अड्डे के लिए दिल्ली जाने के लिए निकला। प्लेटिना बाइक संख्या यूपी ७६ एन ०१४४ उसका भतीजा राजीव चला रहा था। तभी अचानक क्रिश्चियन इंटर कालेज के पास अज्ञात टैक्सी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति पत्नी सहित तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को लोंहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।