फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक सबार महिला की अपाचे सबार चैन लूटकर फरार हो गये| महिला नें थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पूरननगला निवासी अनुपम पत्नी राजेन्द्र सिंह यादव नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि अनुपम अपने 7 माह के बच्चे की दवा लेनें चौक फर्रुखाबाद जा रही थी|बाइक भतीजा हर्ष यादव चला रहा था| उसी दौरान कायमगंज बाई पास पर रस्तोगी पेट्रोल पम्प के निकट सफेद अपाचे पर दो लोग आये और झपट्टा मारकर चैन तोड़ ली| चैन का पैडल अनुपम के हाथ में ही रह गया | आरोपी जसमई की तरफ भाग गये| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| 




