बाइक की भिंडत में दो युवकों की मौत

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बाइकों की भिंडत में दो युवकों की हालत नाजुक हो गयी| जिसके बाद दोनों को सीएचसी लाया गया| जहाँ दोनों को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया|
थाना नवाबगंज के कस्बा निवासी 30 वर्षीय गुरदीप यादव उर्फ सन्यासी पुत्र मुन्नू यादव बाइक से वापस घर लौट रहे थे |उसी समय ग्राम समेचीपुर निवासी 24 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशु ठाकुर पुत्र जागेश्वर सिंह बेग पुल के निकट दोनों बाइक आपस में भिड़ गई| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये | दोनों को सीएचसी भेजा किया गया | जहाँ चिकित्सक लोकेश शर्मा अधीक्षक ने सन्यासी यादव और आशु ठाकुर को मृत् घोषित कर दिया| सन्यासी की मां मीना देवी व मृतक आशुतोष की माँ सीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया की दोनों बाइक सबार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे आपस में बाइक की टक्कर से दोनों की मौत हो गयी है, दोनो के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम भेजा गय|