फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात घर के ऊपर टीने में सो रहे युवक का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला| जिससे परिजनों में चीखपुकार मच गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी 24 वर्षीय विनय पाण्डेय पुत्र विवेक पाण्डेय एक बाइक एजेंसी में कर्मचारी था| बीती रत वह रोज की तरह ही छत के ऊपर पड़ी टीन में सोने चला गया, जिसके बाद सुबह जब परिजन उसे देखने पंहुचे तो वह टीन सेड के एंगल में मफलर के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था| मृतक की माँ संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक विनय का विवाह नही हुआ था| मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था| छोटा भाई अमन है| मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सोलंकी को मिली, जिसके बाद दारोगा श्याम बाबू मौके पर पंहुचे और जाँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|



