फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आमने-सामने हुई बाइकों की भीषण टक्कर ने तीन परिवारों को मातम में डुबो दिया। मृतकों में सूचना विभाग के कर्मी का पुत्र भी शामिल है। शहर कोतवाली के मोहल्ला नूनहाई निवासी 24 वर्षीय संभव मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा अपने साथी 35 वर्षीय निश्चल अग्निहोत्री पुत्र प्रदीप निवासी कादरी गेट के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान
थाना कादरी गेट क्षेत्र के अनोखेलाल मिष्ठान भंडार के सामने बढ़पुर में सामने से आ रहे पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय 28 वर्षीय प्रवीन पुत्र करी सिंह निवासी तिर्वा कोठी फतेहगढ़ की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब 12:02 बजे प्रवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 2:20 बजे सूचना विभाग कर्मी के पुत्र संभव मिश्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल निश्चल अग्निहोत्री की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक संभव उर्फ मानू मिश्रा बीटेक का छात्र था, वह दो भाईयों में दूसरे नम्बर है, उसके पिता राजन मिश्रा सूचना विभाग में कर्मचारी हैं, मृतक संभव की माँ ममता मिश्रा का रों-रों कर बुरा हाल हो गया| वही मृतक प्रवीन चार भाईयों में तीसरे नम्बर का था, उसकी माँ रेशमा देवी पत्नी सबिता का भी रो-रों कर बुरा हाल है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सूचना विभाग कर्मी मे पुत्र सहित दो की मौत, एक गंभीर



