फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खाना बनाते समय अचानक झोपड़ी में आग लगने से लगभग पांच झोपड़ी जलकर राख हो गयीं| आग में जल रहे बहन के दहेज को बचाने में मासूम भी गंभीर रूप से झुलस गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | वहीं अग्निकांड में दो बकरियों की भी जान चली गयीं| 
थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेरा निवासी बोधिल पुत्र रामौतार की झोपड़ी में गैस पर खाना बनानें के दौरान अचानक आग लग गयी| जिससे उनके पड़ोसी अशोक यादव पुत्र लल्लू की झोपड़ी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया| अशोक की झोपड़ी में पुत्री खुशबू की शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी जलनें लगा| 
जिसको बचाने में उनका पुत्र 11 वर्षीय अंशु यादव बुरी तरह झुलस गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| वहीं अशोक के घर रखा 80 हजार नकदी, गृहस्थी का सामान राख हो गया | बोधिल के अलावा रमेश पुत्र जंगी, श्याम शरण पुत्र रामौतार, अमरीश पुत्र तीसराम व बोधिल की माँ धनदेवी की दो बकरियां जिंदा जलकर मौत हो गयी| दमकल नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, तहसीलदार शशांक सिंह आदि मौके पर पंहुचे| 
बहन की शादी का दहेज बचाने में झुलस गया मासूम, पांच झोपड़ी राख, दो मबेशी जिंदा जले



