बलिया कारागार में भरा पानी, कैदियों को कड़ी सुरक्षा में दूसरी जेलों में किया गया शिफ्ट

बलिया: इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही। डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी देवेन्द्र नाथ व एडीएम की उपस्थिति में कैदियों को जेल से निकाल बसों से पुलिस सुरक्षा में भेजा गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र एसपी  पुलिस छावनी में तब्दील रहा। 500 कैदियों को आजमगढ़ व अन्य को अम्बेडकर नगर जेल भेजा गया इसमें महिला कैदी भी शामिल रही।
जेल में जलभराव होने के कारण वहां के बंदियों को आजमगढ़ जेल और अंबेडकर नगर जेल ट्रांसफर किया गया। 500 बंदियों को आजमगढ़ जेल ट्रांसफर किया जा रहा और 400 को अंबेडकर नगर जेल। आज 2 बजे तक बलिया जेल ख़ाली करा दिया जाएगा। बंदियों का ट्रांसफर कड़ी सुरक्षा और आलाधिकारियों की देख देख में किया  जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण जेल परिसर सहित बैरकों में पानी भर गया है।
जेल पुरानी होने के कारण कैदियों की सुरक्षा को देखते हुए जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने उच्चाधिकारियों को जेल में लगतार पानी बढ़ता देख कैदियों के लिए खतरा बताया। इसको देखते हुए उच्चाधिकारियों ने सभी कैदियों को दूसरे जनपदों के जेल में स्थानांतरण करने का निर्देश दिया।