फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हाई स्कूल की परीक्षा में पहली पाली में पहले ही दिन हिंदी के पेपर में दो युवती व चार युवक दूसरे छात्रों का पेपर देते पकड़े गये| जिन्हें पुलिस नें हिरासत में दे दिया| केंद्र व्यवस्था ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की जांच कर रही है| डीआईओएस नरेद्र पाल सिंह व एसडीएम गजराज सिंह मौके पर पंहुचे| 
कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रेम विद्यालय इण्टर कॉलेज रैसेपुर के प्रधानाचार्य लालता प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 24 फरवरी को हिन्दी विषय की प्रथम पाली में 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित हो रही थी| परीक्षा के दौरान समय करीब 9 बजे से 10.15 के बीच कक्ष संख्या 12 में कक्ष निरीक्षक प्रिया भदौरिया प्राथमिक विद्यालय मुडगांव व कक्ष निरीक्षक संजेश सिंह कन्या विद्यालय बैरामनगर द्वारा आर्यन सिंह के स्थान पर अनुज निवासी बुढनामऊ थाना फतेहगढ, अनन्त सिंह के स्थान पर सत्यम निवासी बुढनामऊ फतेहगढ, कक्ष संख्या 13 में कक्ष निरीक्षक अब्दुल मलिक फारूखी कम्पोजिट विद्यालय नीमकरोरी व कक्ष निरीक्षक अंशिका यादव प्राथमिक विद्यालय 
रसूलपुर द्वारा कौशलेन्द्र कुमार के स्थान पर अंकित निवासी बुढनामऊ थाना फतेहगढ, कक्ष संख्या 17 में कक्ष निरीक्षक चन्द्रेश भारतीय विद्यालय इण्टर कॉलेज मोहम्मदाबाद व कक्ष निरीक्षक ऊषा यादव आदर्श बालिका विद्यालय मोहम्मदाबाद द्वारा रोहित कुमार के स्थान पर प्रांशु निवासी बुढनामऊ फतेहगढ, कक्ष संख्या 19 में कक्ष निरीक्षक कुलदीप केपीएस विद्यालय भूड नगरिया व कक्ष निरीक्षक प्रदीप पाल प्राथमिक विद्यालय बरारिख द्वारा वर्षा शर्मा के स्थान पर शिवानी निवासी सेन्ट्रल जेल थाना फतेहगढ , सैजल के स्थान पर रश्मि निवासी तिर्वा कोठी थाना फतेहगढ को आंतरिक सचल दल के आकांक्षा प्राथमिक विद्यालय जैतपुर व अनुज कुमार कम्पोजिट विद्यालय इण्टर कॉलेज इन्दरपुर के समक्ष दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकडा गया है| सभी परीक्षार्थी गयानन्द इण्टर कॉलेज मानिकपुर फर्रुखाबाद के मूल विद्यार्थी है| पकडे गये फर्जी परीक्षार्थियों ने बताया कि वह लोग मां सरस्वती कोचिंग सेन्टर छोटी जेल चौराहा फतेहगढ में कोचिंग में पढ़ते थे| कोचिंग अनुज यादव ग्रामीण बैंक के पास कुटरा कालोनी कानपुर रोड फतेहगढ़ चलातें है| अनुज यादव व विपिन पाण्डेय प्रधानाचार्य गयानन्द इण्टर कॉलेज मानिकपुर फर्रुखाबाद के कहने पर हम लोग प्रतिफल के लालच मे दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे| चेकिंग के दौरान हम लोगों को पकड लिया गया है। एसडीएम गजराज सिंह ने बताया कि कार्यवाही चल रही है| सीओ नें बताया कि पुलिस जाँच कर रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|



