बड़ी खबर: भूसे में दबा मिला लापता बालिका का शव

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते लगभग तीन दिनों से लापता बालिका की पुलिस व परिजन तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नही चला| बुधवार को उसका शव गाँव में ही एक झोपड़ी में भरे भूसे में दबा मिला| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त मजरा मडैयों निवासी महावीर की 13 वर्षीय पुत्री सुमनलता अपने घर से गाँव के ही हरकिशोर की परचून दुकान से दल लेनें के लिए गयी थी| लेकिन काफी समय के बाद वापस नही आयी| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| पुलिस तहरीर मिलने के बाद उसकी तलाश कर रही थी| पुलिस नें ड्रोन, डॉग स्क्वायड आदि की मदद से भी बालिका सुमनलता की तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नही लगा| बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गाँव के ही शिवशरण पुत्र मोहन निवासी करनपुर की मडैया की झोपड़ी में भरे भूसे में लापता सुमनलता की लाश है| जिसके बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष मोनू शाक्या, एसओजी टीम,फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस को झोपड़ी के ही निकट शिवशरण के भाई रामशरण की दीवार पर खून के निशान मिले| मृतका सुमन लता की माँ मायादेवी व भाई राजीव नें शव की शिनाख्त की| पुलिस उनकी जाँच कर रही है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया की जाँच की जा रही है|