फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ जा रहे बदायूं एसएसपी कार्यालय के आधा दर्जन बुलेरो सबार पुलिस कर्मी ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे और हालचाल लिये|
दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदायूं में तैंनात 41 वर्षीय मयंक तिवारी पुत्र राकेश चन्द्र, 33 वर्षीय
बोबी पुत्र संतोष कुमार, 36 वर्षीय सोनू पुत्र देवकी नन्दन, 32 वर्षीय प्रदीप चौधरी पुत्र हरीपाल, 54 वर्षीय जितेन्द्र सक्सेना पुत्र विजय सिंह, 55 वर्षीय प्रवेन्द्र मलिक पुत्र विजय पाल नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में बुलेरो से सुबह 6 बजे लखनऊ जा रहे थे| थाना कमालगंज के रजीपुर से आगे बढ़े तभी उबरी खेड़ा मोड़ के
पास के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी| जबकि उसमे बैठे सभी पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| घायल पुलिस कर्मी एसपी कार्यालय बदायूं में लिपिक हैं| वह लखनऊ
पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र लेकर जा रहे थे| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह मौके पर पंहुचे और घायलों के हाल चाल लिये| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए है| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| सभी खतरे से बाहर हैं| 
बड़ी खबर: ट्रक की टक्कर से बुलेरो सबार आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल

