फालोअप: विधवा बहन से अबैध सम्बन्ध के शक में दोस्त ने किया था विपिन का कत्ल

vipin-urf-12फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते 28 सितम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर में मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त विपिन उर्फ़ नन्हे रामलोचन यादव शाहजंहापुर के कांठ गुडगमा के रूप में हुई थी| पुलिस और परिजनों को मृतक कल्लू के दोस्त आदेश पर हत्या का शक है| पुलिस जाँच में जुटी है| जिसके चलते गुरुवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा उसके दोस्त आदेश पुत्र तहसीलदार को गिरफ्तार करके कर दिया|

पुलिस के अनुसार आरोपी आदेश कि एक बहन कुछ समय पुत्र विधवा हो गयी थी| आदेश अपन रिश्तेदारों के साथ दिल्ली में नौकरी करता था| बानगाँव निवासी उसकी बहन के घर आदेश की दोस्ती के चलते विपिन का आना जाना था| घटना के कुछ दिन पूर्व आदेश दिल्ली से आया| उसे गाँव के ही कुछ लोगो ने बताया कि उसकी विधवा बहन का उसके दोस्त विपिन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है| जिस पर आदेश बैखला गया और उसने पहले बहन को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली| लेकिन बाद में उसने बहन को रास्ते से हटाने का प्लान बदल दिया और अपने दोस्त विपिन को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली| उसने घर से बुलाकर पहले विपिन को नशे में धुत किया और फिर हाथ पैर बांधकर उसे मौत के घाट उतार दिया| पुलिस का कहना है की आरोपी का एक बहनोई भी हत्या के दौरान साथ था|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|