लखनऊ:प्रदेश में मौसम मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर कई दिनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जनपदों में बारिश और वज्रपात की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से शुक्रवार तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसमें अवध और तराई क्षेत्र में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा शामिल किये गए है|
मौसम विभाग की तरफ से जनमानस को खुले क्षेत्रों में जाने से बचने और वज्रपात से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। किसानों को भी अपने फसलों को बचाने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के कई जिलो में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

