फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के 63 जिलो में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी बारिश,कभी घने बादल और कभी धूप के बीच ठण्ड भी अपने चरम पर है|कल बूंदाबांदी होने से आज का मौसम खुशनुमा बना हुआ है| आज सुबह से ही मौसम साफ़ होने से तेज धूप निकली है जिससे जनपदवासियों ने राहत ही सांस ली|
साथ ही मौसम विभाग ने 63 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जनपदों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी:
मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई,फर्रुखाबाद,शाहजहांपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत,संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और सर्दी से राहत मिलने की सम्भावना नहीं है|