फर्रुखाबाद का नाम बदलने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को पांडवेश्वर नाथ शिवालय (पंडाबाग मंदिर) से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन संत राजेश बाबा (ऋषि आश्रम, पांचालघाट) के नें किया| आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। संत राजेश बाबा ने आमजनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वयं आगे आकर हस्ताक्षर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें, जिससे नाम परिवर्तन को लेकर जनसमर्थन स्पष्ट रूप से सामने आ सके। उन्होंने कहा कि गुलामी के प्रतीक नाम को हटाकर जनपद की पहचान उसके गौरवशाली इतिहास से जोड़ी जानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि फर्रुखाबाद का नाम उसके पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के अनुसार “पांचालनगर” किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को लेकर अभियान निरंतर चलाया जाएगा और नाम परिवर्तन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्र, जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता एडवोकेट सहित रोहन कश्यप, दिलीप शर्मा, शशिकांत पाराशर, सोहन शुक्ला, आदित्य मिश्रा, कौशल गुप्ता, सौरभ शाक्य, प्रिंस पाठक, आलोक मिश्रा, दीपक मिश्रा, विजय कटियार, शिवांग बाजपेई समेत अनेक लोग मौजूद रहे। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें अपना समर्थन किया हैं |