फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)फर्जी तरह से असली परीक्षार्थी की जगह दूसरे से परीक्षा दिलानें के मामले में पुलिस नें आरोपी कालेज के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है|
दरअसल मोहम्मदाबाद के प्रेम विद्यालय इण्टर कॉलेज रैसेपुर में इंटर कालेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए दो युवती व चार युवकों को दबोचा गया था| मामले में फर्जी परीक्षा दिलानें के मामले में विपिन पाण्डेय प्रधानाचार्य गयानन्द इण्टर कॉलेज मानिकपुर फर्रुखाबाद को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| पुलिस जिला जेल चौराहे पर कोचिग चलानें के कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया|
फर्जी पेपर दिलानें का आरोपी प्रधानाचार्य गया जेल, कोचिंग संचालक की तलाश



