फतेहगढ़ कोर्ट में राहुल गांधी,राज बब्बर,पीएल पुनिया व प्रियंका के खिलाफ परिवाद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोर्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी, प्रियंका सहित चार के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है| जिसमे आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीएम मोदी को चौकीदार चोर है के सम्बोधन किया है| जिससे उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है|
फ़तेहगढ़ के भोलेपुर नगला नैन निवासी विष्णु नारायण दीक्षित पुत्र राधेश्याम दीक्षित ने न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया है| जिसमे आरोप है कि 11 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे एक न्यूज चैनल देखा| जिसमे लखनऊ की रैली के दौरान राहुल गाँधी पीएम को चौकीदार चोर से सम्बोधित कर रहे थे| उस समय राहुल गाँधी के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी,पीएल पुनिया भी इनके साथ थे|
पीएम ने 11 फरवरी को ही वृंदाबन की एक जनसभा में अपने को देश का चौकीदार बताया था| परिवाद में आरोपियों को सम्बन्धित धाराओं में तलब कर दंडित करने की अपील की गयी है|