फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)पंडित विमल प्रसाद तिवारी की बीसवीं पुण्यतिथि पर शिक्षिका सम्मान समारोह शहर के एनए केपी डिग्री कालेज के सभागार में स्मृति संस्थान के सचिव आदेश तिवारी के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यावरण सम्मान प्रोफेसर प्रमोद चंद्र मिश्र सम्मान कायमगंज के उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी मिथलेश अग्रवाल को दिया, जिसमे उन्हें शाल ओढ़ाकर राधाकृष्ण की तस्वीर दी गई। इसके अलावा डिग्री कालेज की शिक्षिका शाहीन खान,सूक्ष्मा
पांडेय,रजनी चतुर्वेदी,रंजना चतुर्वेदी, कु.अंजू पांडेय, सुमन दीक्षित, कु.दीपांशी सक्सेना,सुमन दीक्षित,कु.एकता त्रिपाठी के अलावा इण्टर कालेज की शिक्षिका पुष्पा तिवारी, हेमलता शर्मा,कु.कल्पना, दुर्वेश,कु.भूमिका, रीतू सक्सेना, कु. मोनिका,श्रीमती अंजना त्रिवेदी,श्रीमती मेघा पांडे,कु.प्रगति शुक्ला, गीता अवस्थी, निहारिका,मीनू आनन्द,मालती अवस्थी,रूपाली गुप्ता,साधना मिश्रा, कु.शीजल वर्मा,कु.श्वेता शाक्य, वर्षा वर्मा, प्रीति,कु.शालिनी, वसुधा, नीता दुबे, लक्ष्मी दुबे को शाल ओढ़ाकर ,राधाकृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रीता बहुगुणा जोशी,मिथलेश अग्रवाल,मेजर सुनील दत्त द्विवेद्वी,कार्यक्रम के सचिव आदेश तिवारी ने भी संबोधित भी किया। सदानंदशुक्ला, ब्रजकिशोर सिंह,संजीव दुबे वीटाना,संजय गर्ग, चित्रा अग्निहोत्री आदि रहे।
प. बिमल प्रसाद तिवारी की पुन्यतिथि पर दर्जनों शिक्षिकायें सम्मानित



