प्रेमी से विवाह की जिद पर भाई ने ही उतारा था शर्मिला को मौत के घाट

फर्रुखाबाद:(कंपिल) प्रेमी द्वारा बहन के गोली मारने की फर्जी जानकारी मृतका के भाई ने दी थी| लेकिन कानून के हाथ बहुत लम्बे होते है| इन्ही हाथों की जकड़ में मृतका का भाई आया तो उसने पुलिस के सामने पूरा राज खोल दिया| मृतका अपने प्रेमी के साथ विवाह रचाने की जिद कर रही थी| यह मृतका के भाई को रास नही आया तो उसने दो गोली मार अपनी की बहन का कत्ल कर दिया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर लिये|
बीते दिन ही थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर में घर के ऊपर के कमरे में युवती शर्मीली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| घटना के बाद मृतका के पिता परवेज ने गांव के ही युवक इंद्रेश पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को ऑनर किलिंग का शक हो रहा था| पुलिस ने जाँच भी उसी दिशा में शुरू कर दी| शक के दायरे में आये मृतका शर्मीली के भाई हाफीज व पड़ोसी फारुख को थाने लाकर पूछताछ की|
हाफिज आखिर पुलिस के सामने अपना झूठ नही छुपा सका| उसने पुलिस को जो बताया उसको सुनकर सभी के होश उड़ गये| हाफिज का कहना है कि उसे गाँव के ही इन्द्रेश के साथ बहन के सम्बन्ध होने की जानकारी मिल गयी थी| जानकारी होने पर शर्मीला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह इन्द्रेश के साथ विवाह रचाने की जिद कर रही थी| हाफिज ने बताया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन भी बहन इन्द्रेश से ही विवाह की जिद कर रही थी| जिससे उसकी हत्या गोली मारकर हाफिज ने कर दी|
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मृतका के भाई हाफीज को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, दो खोखा, दो कारतूस बरामद किये है। इसके अलावा तीन मिस कारतूस भी मिले हैं।
बहन के साथ प्रेमी को कमरे में देख दिया घटना को अंजाम
शुक्रवार रात शर्मीली अपने प्रेमी इंद्रेश के साथ अपने घर के ऊपर के कमरे बातचीत कर रही थी| तभी उसके पड़ोस में रहने वाले फारूख इसकी जानकारी उन्होंने शर्मीली के भाई हाफीज को दी। हफीज देखने के लिये जैसे ही शर्मीली के कमरे में झांककर देखा तो उसके होश उड़ गये| कमरे में उसकी बहन के साथ उसका प्रेमी इंद्रेश भी मौजूद था| यह देख हाफिज आक्रोशित हो गये| उसने वहां देख उसे गुस्सा आ गया। इंद्रेश हाफिज को धक्का देकर भाग गया। बहन से जब हाफिज ने आपत्ति की तो विवाद होने लगा| गुस्से में आकर उसने बहन को दो गोलियां मार दी| उसकी मौके पर ही मौत हो गई।