प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी फांसी पर झूला

FARRUKHABAD : कच्ची उम्र में प्यार की पैगें बढ़ा, साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद प्रेमिका द्वारा धोखा दिये जाने से क्षुब्ध एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने फांसी लगाये युवक को ऐन मौके पर देखकर उतार लिया और गंभीर हालत में उसे कायमगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

fansiकम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी मदारी निवासी मुकेश पुत्र सोवरन सिंह का प्रेम प्रसंग गांव की ही ज्योति (काल्पनिक नाम) पुत्री रामवीर (काल्पनिक नाम) से काफी समय से चल रहे थे। अपने प्रेम प्रसंग में दोनों ही एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर सच्चे प्यार के दावे करते रहते थे। लेकिन प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गयी और निराश प्रेमी ने गले में फांसी का फंदा डाल उस झूल गया। परिजनों ने उसे आनन फानन फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अस्पतला में मुकेश की मां धनदेवी ने जानकारी देते हुये बताया कि रजनी का दूसरी जगह विवाह तय होने से मुकेश इतना दुःखी हुआ कि फंासी पर झूल गया। उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रिफर कर दिया।