फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रापर्टी डीलर की पत्नी की बाल विकास व पुष्टाहार विभाग में सुपरबाइजर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो चरणों में 5 लाख रूपये की ठगी की गयी| न्यायालय के आदेश पर पुलिस नें दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के निवासी गोसरपुर व हाल पता जेएनवी रोड फतेहगढ़ अनूप सिंह राठौर पुत्र नरेश सिंह ने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कौशलेन्द्र पुत्र श्याम सिंह, कमल सिंह पुत्र शिववीर सिंह निवासी आवास विकास व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की बाल विकास व पुष्टाहार विभाग में सुपरबाइजर के पद पर नौकरी लगवाने के बदले 5 लाख रूपये दो चरणों में ले लिये और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया| जब उसे लेकर फतेहगढ़ विकास भवन पंहुचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला| 

प्रापर्टी डीलर की पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख ठगी करनें में तीन फंसे



