प्रधान व भाई पर धमकी देनें का मुकदमा, एक को दबोचा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधान व् उसके भाई पर गाँव के ही युवक को धमकी देनें के मामले नें मुकदमा दर्ज कर लिया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें प्रधान के भाई को हिरासत में भी लिया है|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम रम्पुरा निवासी गौरव यादव पुत्र शिव स्वरूप नें बीते गुरुवार को एसपी कार्यालय पंहुच शिकायत की| जिसमे गाँव के हिस्ट्रीशीटर दिगंबर यादव उर्फ सनी व विश्म्भ्रर यादव उर्फ हनी पुत्र विजेंद्र सिंह पर जान से मारनें की धमकी व रंगदारी के मामले में शिकायत दी गयी थी| पुलिस नें जाँच के बाद 24 जनवरी को पुन: गौरव से दूसरी तहरीर लिखाकर रंगदारी का मामला खत्म कर जान से मारने की धमकी का मामला प्रधान हनी व उसके भाई सनी के खिलाफ दर्ज कर लिया| कोतवाल सत्यप्रकाश नें बताया की रंगदारी का मामला फर्जी निकला है| आडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है| प्रधान का भाई हिरासत में है|