प्रदेश में 3 दिनों तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 3 दिनों तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग के जारी किया है|पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।वहीं अधिकतर जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसी स्थितियां बनने और घने कोहरे की चेतावनी जारी हुई है|बीते दिन सोनभद्र सबसे ठंडा शहर रहा जहां 4.6 ड‍िग्री सेल्सियस तापमान दर्ज क‍िया गया। वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर रहा। यहां भी न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में आने वाले दिनों में शीतलहर का भयंकर प्रकोप देखने काे मि‍लेगा।
ठंड की वजह से दिनचर्या में बदलाव हो रहा है। जगह-जगह पर लोग अलाव का सहारा ल‍िए बैठे हैं। कई ट्रेनें भी ठंड के कारण लेट चल रही हैं। वहीं कई तो कैंस‍िल हो गई हैं।हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के चलते यहां शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मि‍ल रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते तेजी से तापमान में ग‍िरावट देखने को म‍िलेगी।