प्रदेश में 23 जून तक दस्तक देगा मानसून,गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं

लखनऊ:यूपी में मौसम का पारा एक बार फिर सातवे आसमान पर पहुच गया है,पिछले कुछ दिनों से जारी तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला अब थम सा गया है। जिसके साथ ही गर्मी का सितम भी अब बढ़ने वाला है। आज प्रदेश में कहीं भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में तीखी धूप निकलेगी और तेज गर्मी का एहसास भी हो सकता है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून 27 मई को केरल तट पर पहुंच सकता है। प्रदेश में सबसे पहले 18 जून तक गोरखपुर में मानसून दस्तक देगा।लखनऊ और वाराणसी में मानसून 23 जून तक पहुंचेगा।