प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज,20 फरवरी को बार‍िश का अलर्ट

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इन दि‍नों लगातार मौसम में बदलाव देखने को म‍िल रहा है।आने वाली 20 फरवरी को प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है| इस अवधि में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है तेज हवाओं से तापमान भी ऊपर नीचे हो रहा है। ऐसे में लोगों को एक साथ ठंडी गर्मी का एहसास हो रहा है। बीते दो दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी दिनभर हवा चलती रही। इसकी गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही। जिसने लोगो को ठण्ड का अहसास कराना बरक़रार रखा|जल्द ही प्रदेश से सर्दियों की विदाई होने वाली है।