लखनऊ:उत्तर प्रदेश में नवंबर शुरू होने के साथ मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला|दिन में धूप भले ही गर्मी का आभास करा रही हो लेकिन शाम को धूप जाने के बाद ठंडी हवाओ ने ठण्ड का अहसास करा दिया| नवंबर चढ़ने के साथ धुंध के साये में पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिन में धूप भले ही गर्मी की कमान संभाले हुए है लेकिन रात में सिहरन बढ़ जा रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है|

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत से आने वाली पछुवा हवाएं प्रदेश में तापमान में गिरावट ला रही हैं। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमी से भरी पुरवा हवाएं कोहरा बढ़ाने का काम कर रही हैं। इन दोनों के प्रभाव से रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
प्रदेश में पछुवा हवाओ के साथ ठण्ड ने दी दस्तक

