प्रदेश में अब हाईटेक होगा परिवहन विभाग,कानून तोड़ने पर तत्काल भरना होगा जुर्माना

लखनऊ: प्रदेश की सडको पर कानून तोड़ने वाले ऐसे लाखो वाहन होगे जिनका कानून तोड़ने पर चालान हुआ लेकिन वे बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। अब सरकार इस पर अंकुश लगाने जा रही है| प्रदेश के सभी परिवहन अधिकारियों को पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें मुहैया कराई जा रही हैं,ताकि वाहनों का चालान करते ही तत्काल धन जमा कराया जा सके। वाहन स्वामी को नकद धनराशि नहीं देनी होगी, बल्कि बैंक खाते से धन जमा कराया जाएगा। इससे चालान वसूलने के साथ ही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।
परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी 270 से अधिक आरटीओ प्रवर्तन,एआरटीओ प्रवर्तन और यात्री कर अधिकारियों को पीओएस मशीनें दे रहा है। इसके माध्यम से वाहन स्वामी मौके पर ही चालान जमा कर सकेगे। कि पीओएस मशीन से बनाए गए चालान पर वाहन चालक को डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भी जुर्माना जमा कराने की सुविधा मिलेगी। आगे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भी कनेक्ट कर दिया जाएगा|