पेंटर की पत्नी नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पेंटर की पत्नी नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच के बाद शव को नीचे उतारा | स्वजनों नें हत्या का आरोप लगाया|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला शांतिनगर निवासी 30 वर्षीय रेखा देवी बीती रात दूसरी मंजिल की छत पर पति रवि कुमार जाटव के साथ सोने गयी थी| रवि कुमार नें बताया कि रात में छत से नीचे उतर कर लेट गयी| देर रात पहली मंजिल की छत पर छज्जे की ग्रिल में साड़ी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| सुबह जानकारी होनें पर परिजनों में हड़कंप मच गया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आमोद कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की रवि कुमार पेंटर का कार्य करता है| उसका लगभग 13 साल पूर्व जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज निवासी मृतका रेखा के साथ हुआ था| कादरी गेट चौकी प्रभारी केके कश्यप नें बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|