फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पड़ोसी के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेबरात व नकदी चोरी करनें के दूसरे आरोपी को भी पुलिस नें आखिर गिरफ्तार कर चालान कर दिया|
थाना कमालगंज के ग्राम अखमेलपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ बड़े भैया पुत्र कलैक्टर सिंह द्वारा घर में चोरी हो जाने का मामला 28 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था| पूर्व में पुलिस नें चोरी के ही आरोपी कल्लू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था| वहीं रविवार को पुलिस नें मामले में आशीष दुबे पुत्र विनोद कान्त दुबे को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया| पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष ने अपने साथी के साथ मिलकर राजकुमार के घर उसका जाल 24 जनवरी को को दोपहर लगभग 3 बजे हटाकर जीने से लगे दरवाजे को खोलकर भीतर प्रवेश किया| घर के भीतर रखे पेंचकस से ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ कर दिया| नकदी में 10 रूपये की गड्डी व 500 रूपये का नोट मिला| दोनों नें सामान बाँट लिया| गिरफ्तार किये गये आशीष नें बताया कि 10 रूपये की गड्डी उसनें साले की शादी में उड़ा दी|
पेंचकस से ताले तोड़ की थी लाखों की चोरी, साले की शादी में उड़ाई नकदी



