पूर्व व्लाक प्रमुख के ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर ग्रामीण की मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) पूर्व व्लाक प्रमुख के भट्टे पर कार्यरत ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया| परिजन उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया | पुलिस नें मामले में जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के बन्थल शाहपुर में पूर्व व्लाक प्रमुख का ईंट भट्टा है| जिसके लिए ग्राम रायपुर से कच्ची ईंट भरकर ट्रैक्टर आ रहा था| रायपुर में ही 60 वर्षीय रामफेरे कूड़ा डालनें जा रहे थे| उसी दौरान ट्रैक्टर उन पर चढ़ गया| जिससे रामफेरे गंभीर रूप से घायल हो गये| जिसे लोहिया में मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें चालक को हिरासत में ले लिया|