पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, पुलिस ने दी दबिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics
पूर्व मंत्री के घर दबिश देती पुलिस

आगरा:शिकोहाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़त महिला ने फोन करके बुलाने और अपने आवास पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स ने पूर्व मंत्री के घर दबिश दे दी है। बताया जा रहा है कि फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में पीडि़ता ने अपने बयान में कहा है कि उसे पूर्व मंत्री ने मोबाइल पर कॉल करके अपने घर बुलाया था और कमरे में ले जाकर दुष्‍कर्म किया।शिकोहाबाद में स्टेशन रोड पर एक आलीशान कोठी में अशोक यादव ने विवाह घर भी बना रखा है। अशोक यादव 1996 में भाजपा सरकार के दौरान मंत्री रह चुके हैं। हालाकि फिलहाल वो किसी भी दल में शामिल नहीं हैं। बता दें कि चार दिन पहले पूर्व मंत्री अशोक यादव पर ही व्यापारी से चौथ वसूली के लिए मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित मार्बल शोरूम संचालक ने पूर्व मंत्री अशोक यादव पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने पूर्व मंत्री पर शोरूम कब्जाने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही, शोरूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर शाम दबिश दी थी।