पुलिस लाइन में पीएसी कैम्प से इंसास राइफल व कैश वाक्स चोरी में एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन के पीएसी कैम्प से इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी किये जानें के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है| इस तरह से सरकारी असलहा व कैश बाक्स चोरी होनें से लोगों के मन में सबाल है क्या पुलिस लाइन में भी चोरी होती है|
जनपद एटा के 43 वीं वाहिनी से डेढ़ सेक्शन पीएसी पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा आदि को देखते हुए कैम्प कर रही है| 23 जुलाई को जब कम्पनी के एच दल सुबोध कुमार ने टेंट में बने पीएसी कोत का निरीक्षण किया तो पता चला कि बट संख्या 65 की इंसास राइफल व लोहे का कैश बाक्स जिसमे 67933.55 रूपये थे, जो चोरी हो गये डियूटी पर तैनात पीएसी के जबानों से जब जानकारी की तो उन्होंने संतोष जनक जबाब नही दिया| जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है| शक किसी विभागीय कर्मी पर जा रहा है| मामले के पीछे आपसी खीचतान भी हो सकती है| जाँच निरीक्षक सुदेश कुमार को दी गयी है|