फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) गैंगस्टर के 25 हजार के इनामी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई, घायल शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए भर्ती कराया| थाना कम्पिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर थाना कम्पिल के सिरसा निवासी रोहित उर्फ कीड़ा पुत्र जैनन्द्र उर्फ जैना मुठभेड़ में गिरफ्तार किया| उसके पैर में गोली लगी| सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर थाना कम्पिल में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत था जिसमें आरोपी फरार चल रहा था|






