पुलिस पिटाई से आहत पूर्व बीडीसी के पुत्र नें लगायी फांसी,40 हजार लेकर छोड़ा, दो सिपाहियों सहित पांच पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस पिटाई से झुब्ध युवक नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस की परिजनों से शव उठानें को लेकर झड़प हुई| परिजन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करानें की मांग कर रहे थे| लेकिन बाद में विरोध अधिक बढने पर दो पुलिस कर्मियों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम छेदानगला गुतासी निवासी रामरहिस पुत्र भरत सिंह नें बताया कि उसके पुत्र दिलीप का उसकी पत्नी नीरज से कुछ विवाद था| लिहाजा पुत्रबधू नीरज नें थाना मऊदरवाजा में शिकायत की थी| 14 जुलाई को हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप को बुलाया था| लिहाजा पुत्र दिलीप के साथ रामरहिस भी चौकी पर गये थे, रामरहिस ने बताया कि सिपाही यशवंत यादव नें कहा की 50 हजार रूपये तो छोड़ देंगे, कुछ देर बाद दूसरा सिपाही महेश उपाध्याय दिलीप को भीतर ले गया और रजनेश राजपूत निवासी आलूपुर के कहने पर दिलीप के साथ मारपीट की| जब रामरहिस ने विनोद वर्मा से फोन पर बात तो उन्होंने बताया कि रजनेश राजपूत ही यह मारपीट करा रहें हैं | सिपाही महेश उपाध्याय ने 40 हजार लेकर समझौता करा दिया| जिसके बाद रामरहिस बेटे दिलीप को लेकर घर आ गये| जिससे आहत होकर दिलीप ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया| मृतक नें जो पेंट पहनी थी उसी पर सुसाइड नोट लिखा| सुबह लगभग 5 बजे परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों नें मुकदमा दर्ज कराने की मांग की| पुलिस कमरे से शव को उठाने का प्रयास करने लगे तो परिजनों नें हंगामा किया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद, थानाध्यक्ष बलराज भाटी आदि मौके पर आ गये| जानकारी होनें पर सांसद मुकेश राजपूत के भतीजी भाजयुमों जिला महामंत्री राहुल राजपूत मौके पर पंहुचे और परिजनों को सांत्वना देकर पुलिस को कार्यवाही के लिए कहा| पुलिस नें मृतक दिलीप के ससुर वानवारी लाल, साला राजू , रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
आरोपी दोनों सिपाही लाइन हाजिर
चौकी में युवक से मारपीट करने के मामले में 40 हजार रूपये लेनें वाले दोनों सिपाहियों महेश उपाध्याय, यशवंत यादव को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें लाइन हाजिर किया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी नें लाइन हाजिर किया है|