फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति और मानकों के खिलाफ लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने का अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने जनपद भर से 28 धार्मिक स्थालों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवा दिये| इसके साथ ही सख्त हिदायत दी कि यदि दोबारा लगाये तो कार्यवाही करेगी|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस लाउडस्पीकरों को लेकर फिर हरकत में आ गयी| पुलिस की कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोग खुद ही लाउडस्पीकर उतारने लगे। पुलिस ने हिदायत दी कि बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर नहीं लगाएगा। यदि अनुमति प्राप्त करने के बाद भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे ध्वनि मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने 28 धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउडस्पीकर


