पुलिस को खुली चुनौती! छात्रा लापता, फिरौती के लिए कथित विदेशी कंट्री कोड से आ रहा काल

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)जनपद में एक छात्रा के लापता होनें के सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है| छात्रा के लापता होनें के बाद उसके परिवार वालों के मोबाइल पर विदेश के कंट्री कोड (+92) से व्हाट्सएप पर फिरौती की कथित काल आ रही है| पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के बहादुरपुर निवासी राहुल पुत्र रामनरेश नें थाना कमालगंज में गुमशुदगी दर्ज करायी| जिसमे कहा की बीते 17 दिसम्बर को उसकी 21 वर्षीय बहन योजना राजपूत सुबह लगभग 11 बजे अपने घर से रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा गयी थी, लेकिन वापस नही आयी| योजना की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कोई पता नही चला| पुलिस नें 18 दिसम्बर को योजना की गुमशुदगी पंजीकृत कर ली| लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला| 22 दिसम्बर को लापता योजना के भाई राहुल नें पुलिस को फिर एक तहरीर दी, जिसमे बताया की योजना की सहेली सोनम निवासी कन्नौज अपने भाईयों के सहयोग से योजना को बेचनें के उद्द्देश्य से उसे अपने साथ ले गयी|
इसके बाद लापता योजना के परिजनों के फोन पर विदेश के कंट्री कोड (+92) से व्हाट्सएप पर फिरौती की कथित काल आ रही है| फोन करनें वाला शख्स योजना के परिजनों से 2 से 5 लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहा है| फिरौती की रकम बैंक खाते में डालने का दबाब बना है| परिजन जब रकम की मात्रा कुछ कम करने की कहते है फोन कर फिरौती मांगने वाला योजना के ना मिलने की धमकी दे रहा है, जिससे परिजन हैरान हैं| फोन करनें वाला शख्स कह रहा है की रकम देनें के बाद लड़की घर से 20 किलोमीटर दूर कही मिलेगी| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार नें बताया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है| पाकिस्तान कोड से आ रहे फोन नम्बर की भी जाँच की जा रहा है| फोन करनें वाले साइबर ठग हो सकते है|