फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) आरोपी को हिरासत में लेकर आ रही पुलिस की बाइक अचानक फिसल गयी | जिससे आरोपी तालाब में कूदकर फरार हो गया| पुलिस उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका पता नही चला| 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी रिजवान पुत्र जाहिद मंसूरी को कोतवाली पुलिस नें एक मामले हिरासत में लिया| उसे पुलिस बाइक से कोतवाली ला रही थी, उसी दौरान ग्राम ढूढी गढ़ी के निकट बाइक फिसलने से सभी गिर गये| आरोपी रिजवान मौका देखकर फरार हो गया| सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज, एसओजी टीम आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस ने जेसीबी से तालाब की सफाई करायी, लेकिन रिजवान का पता नही चला| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक तालाब के रास्ते फरार हुआ है| तालाब को साफ कराया गया है| अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है| 

पुलिस की बाइक फिसलने से आरोपी तालाब में कूदकर फरार



