पुलिस की अन्तर्जनपदीय कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता शुरू

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ स्व0 ब्रहमदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ में कानपुर जोन पुलिस की अन्तर्जनपदीय कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया| जिसमे जनपद के कई जिलों के पुलिस खिलाड़ी भाग लेंगे|
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया| जिसमे कानपुर देहात, फतेहगढ़, ललितपुर, इटावा, औरैया, झाँसी, जालौन, कन्नौज, कानपुर नगर की पुलिस खिलाड़ी टीमों नें हिस्सा लिया| प्रतियोगिता में बाक्सिंग पुरुष, बाक्सिंग महिला, आर्म रेसलिंग पुरुष,महिला आर्म रेसलिंग में खिलाडियों में अपना हुनर दिखाया| जिलाधिकारियों नें खिलाडियों का परिचय लिया| संजीब कटियार आदि निर्णायक की भूमिका में रहे| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह आदि रहे|