पुलिस का सीओ बता घर में घुसे शातिर! नकदी-जेबरात किये साफ

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिनों पीड़ित के पास फोन कर खुद को थाने की पुलिस बताकर धनउगाही का प्रयास करनें का आडियो वायरल हो गया था| इस मामले का पुलिस अभी तक अनावरण नही कर पायी| लिहाजा अब एक नया बखेड़ा खड़ा हुआ है| जब एक घर में शातिर रात के अँधेरे में घुसे और खुद को सीओ बताकर रौब झाड़ा| उसके बाद तलाशी के नाम पर जेबरात और नकदी लेकर चम्पत हो गये| पुलिस अब मामले की जाँच कर रही|
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी सरला देवी पत्नी सुरेश सोमवंशी नें बताया कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे तीन युवक दीवार फांदकर घर में घुस गये| जब सरला देवी नें पूंछा तो उन्होंने खुद को सीओ बताकर घर की तलाशी लेनें की बात कही| आरोपी तलाशी के नाम पर जेबरात के साथ 30,000 रूपये लेकर चम्पत हो गये| सूचना पुलिस को मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| वहीं घर से लगभग 200 मीटर दूर मानसिंह के खेत में बक्सा पड़ा मिला, जिसमें कपड़े आदि मिले| राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया तहरीर नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी|